फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, जल्द करें इन पदों पर आवेदन

Fri, 27 Nov 2020 05:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए आज युवा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है एक सही मौके की। amarujala.com आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। इसके साथ ही इन नौकरियों में कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी आदि जानकारी भी देंगे। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 27-Nov-2020

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

04:48 PM, 27-Nov-2020

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (CIMFR) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट असोसिएट के रिक्त पदों पर हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2020 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए इंजीनियरींग क्षेत्र में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक 

04:15 PM, 27-Nov-2020

10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी है। एजेंट के रिक्त पद के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर, 2020 तक या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 
नोटिफिकेशन लिंक

विज्ञापन
03:24 PM, 27-Nov-2020

उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

राज्य सरकार में पुलिस के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

02:34 PM, 27-Nov-2020

NTPC में सरकारी नौकरियां

NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online

विज्ञापन
01:39 PM, 27-Nov-2020

भारतीय वायुसेना में नौकरियां

Indian Air Force Airmen Group X Recruitment Rally 2020: भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 27 नवंबर, 2020 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण केवल एक ही दिन के लिए सक्रिय रहेगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, भोपाल और उत्तराखंड में 10 दिसंबर, 2020 को भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली की तारीख 10 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2020 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

(Apply Online)

12:53 PM, 27-Nov-2020

लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक

12:01 PM, 27-Nov-2020

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां

सीएसबीसी बिहार द्वारा राज्य में 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां कराने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:27 AM, 27-Nov-2020

10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन

Indian Coast Guard Vacancy 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां निकली हैं। नाविक के 50 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

नोटिफिकेशन लिंक

09:51 AM, 27-Nov-2020

LDC के पदों पर भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक के लिए सुनहरा मौका

केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड ने लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन फॉर्म
CSEB

09:16 AM, 27-Nov-2020

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, जल्द करें इन पदों पर आवेदन

उत्तर प्रदेश में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। रीजनल इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया कल यानि 28 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास केवल एक दिन बाकी है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से ज्यादा आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को इस वेबसाइट uppsc.up.nic.in. के माध्यम से पूरा करें।

नोटिफिकेशन लिंक
(Apply online)

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें