फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, इन बड़े विभागों में हैं ढेरों वैकेंसी

Sun, 17 Jan 2021 04:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri LIVE Updates 2021: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए सालों बहुत मेहनत करते हैं और इंतजार करते हैं, उनकी योग्यता अनुसार नौकरी के आवेदन निकलने का। परन्तु कभी- कभी ऐसा भी होता है कि आवेदन निकाल भी जाते हैं और छात्रों को पता भी नहीं चलता। इसलिए आपको amarujala.com पर प्रतिदिन नवीन नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आपको योग्यता, पदों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:32 PM, 17-Jan-2021

Cochin Shipyard: ऑनलाइन टेस्ट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी

Cochin Shipyard Recruitment 2021: कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 77000 तक सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि केवल आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और आपको नौकरी मिल जाएगी। 

(Apply Online)
महत्वपूर्ण जानकारियां

03:43 PM, 17-Jan-2021

बिना परीक्षा ही मिल जाएगी केवीएस में नौकरी, करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में डिप्टी कमीशनर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको बस एक इंटरव्यू देना होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 209200 रुपये तक मासिक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, लें नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।

02:23 PM, 17-Jan-2021

एक इंटरव्यू से ही मिल जाएगी AIIMS में सरकारी नौकरी, करें आवेदन

AIIMS Recruitment 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

विज्ञापन
01:45 PM, 17-Jan-2021

पीओ के रिक्त पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

ECGC PO Recruitment 2021: ईसीजीसी ने पीओ के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

आवेदन लिंक

12:47 PM, 17-Jan-2021

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

APPLY ONLINE 

विज्ञापन
12:16 PM, 17-Jan-2021

2500 पदों पर बंपर भर्तियां, 5वीं पास के लिए भी नौकरियां

Government of Tripura Recruitment 2021: त्रिपुरा सरकार ने 2500 एमटीएस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को बस एक लिखित परीक्षा देनी होगी और लगभग 13000 रुपये तक सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें। 

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online

11:17 AM, 17-Jan-2021

SAIL में नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका

SAIL Recruitment 2021: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2021 को ही समाप्त हो जाएगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

10:20 AM, 17-Jan-2021

टाटा इंस्टीट्यूट में नौकरियां, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

TIFR Recruitment 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और आपका चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online

09:39 AM, 17-Jan-2021

DRDO: न परीक्षा न इंटरव्यू, मेरिट से मिलेगी सरकारी नौकरी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी, 2021 सक्रिय रहेगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपका चयन मेरिट पर आधारित होगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें।

महत्वपूर्ण जानकारियां
आवेदन लिंक

09:01 AM, 17-Jan-2021

CEERI Recruitment 2021: एक इंटरव्यू से ही मिल जाएगी सरकारी नौकरी

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान (CEERI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इस नौकरी को पाने के लिए आपको केवल एक वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं और किसी प्रकार का आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, खबर से संबंधित लें पूरी जानकारी और 19, 20 जनवरी, 2021 को शामिल हो जाएं इंटरव्यू में।

08:27 AM, 17-Jan-2021

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, इन बड़े विभागों में हैं ढेरों वैकेंसी

MAHA Metro Recruitment 2021: मेट्रो रेल में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में टेक्नीशियन से लेकर स्टेशन कंट्रोलर, सेक्शन और जूनियर इंजीनियर समेत कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2021 है। इस नौकरी के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है और 10वीं पास भी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें