Sarkari Naukri Live 2020: जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी देगा, जिनमें बंपर भर्तियों के साथ पांचवी पास से लेकर स्नातक तक की योग्यताएं मांगी गई हैं। कभी-कभी हम कई ऐसे पदों पर आवेदन करने से चूक जाते हैं, ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL)में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
CPCB Delhi: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
Govt Jobs in UP: उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू भी हो चुकी है। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, अभी तुरंत करें आवेदन।
SSC CHSL: एसएससी ने 4726 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2020 तक कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अब भी आवेदन करने से चूक गए हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार के लिए केवल 12वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से पूरी जानकारी लें और आज अभी तुरंत करें आवेदन।
कोचिन शिपयार्ड में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 31 दिसंबर, 2020 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
प्रोफेसर के कई पदों पर भर्तियां, सैलरी 2 लाख से भी ज्यादा
Kendriya Hindi Sansthan: शिक्षा के क्षेत्र में बतौर शिक्षक और प्राध्यापक नौकरी की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके तहत चुनिंदा अभ्यर्थियों को केंद्रीय हिंदी संस्थान के आगरा मुख्यालय के अलावा, विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर, भुवनेश्वर और अहमदाबाद में नियुक्तियां दी जाएंगी। इन केंद्रों में शैक्षिक वर्ग के प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 11 जनवरी 2021 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी केंद्रीय हिंदी संस्थान की वेबसाइट www.khsindia.orgपर उपलब्ध है।
10:15 AM, 17-Dec-2020
10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
भारतीय रेल में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। RRC ने अपरेंटिस के 1004 रिक्त पदों के लिए ये आवेदन निकाले हैं। दसवीं पास उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार की परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, केवल मेरिट के आधार पर ही चयन होगा। शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि संबंधी जानकारियां।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन।
Indian Coast Gurad: आईसीजी ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइटपर नजर बनाएं रखें।
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT India) में रीजनल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इन पदों के लिए 45 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस नौकरी के लिए एक उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी के लिए 70,000 तक सैलरी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन फॉर्म भरें।
Sarkari Naukri 2020: DRDO, AIIMS, उत्तर प्रदेश बिजली विभाग समेत कई जगहों पर नौकरियां, हाथ से न निकलने पाए मौका
Jobs in Delhi-NCR: भारत की मिनी नवरत्न कंपनी BEL में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि ये आवेदन जिला गाजियाबाद परिसर में भर्ती के लिए मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो कि 26 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।