इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी और ओबीसी उम्मीदवारों को 944 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, PWD/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये रखा गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- आयु: उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2025 तक 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री 1 सितंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए, लेकिन यह 1 सितंबर 2021 से पहले पूरी नहीं होनी चाहिए।
- पूर्व कार्य अनुभव: उम्मीदवार का किसी अन्य संगठन के साथ वर्तमान या पूर्व अप्रेंटिसशिप/अनुबंध सक्रिय या पूरा नहीं होना चाहिए।
कैसे होगी परीक्षा?
इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें बुनियादी बैंकिंग, निवेश, बीमा, मात्रात्मक क्षमता, तर्कशक्ति, डिजिटल और कंप्यूटर ज्ञान तथा अंग्रेजी शामिल हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। यह परीक्षा घर से ही ऑनलाइन, रिमोट-प्रोक्टर्ड तरीके से होगी, जिसमें फ्रंट कैमरा वाले स्मार्टफोन और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होगी।
देखें आधिकारिक नोटिस