एलआईसी एडीओ मेन्स 2023 परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडीओ मेन्स का परिणाम ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन, नॉर्थ सेंट्रल जोन, साउथ जोन और ईस्ट सेंट्रल सहित सभी क्षेत्रों के लिए घोषित किया गया है।
एलआईसी एडीओ 2023 परीक्षा कुल 9394 अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। एलआईसी ने 10 अप्रैल, 2023 को एडीओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजों की घोषणा की थी। इसके बाद 23 अप्रैल 2023 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।