कैसे होगा चयन?
एलआईसी एएओ भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होती है, जो सिर्फ क्वालिफाई करने के लिए होती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू होता है। उम्मीदवारों को हर चरण पास करना जरूरी है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर किया जाता है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Career" या "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां "LIC AAO Final Result 2026" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अपने रोल नंबर को जल्दी खोजने के लिए Ctrl + F (Mac पर Command + F) दबाएं।
- अगर आपका नाम या रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप चयनित हो चुके हैं।