फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC 2025 Jobs: एलआईसी में नौकरी का शानदार मौका! एएओ जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट की 800+रिक्तियां, आज से करें आवेदन

Sat, 16 Aug 2025 02:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

LIC AAO 2025 Notification: एलआईसी ने 2025 में एएओ (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) पदों के लिए 800 से अधिक रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LIC AAO 2025 Recruitment: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जनरलिस्ट, स्पेशलिस्ट और सहायक अभियंता के पद शामिल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 841 पदों को भरना है। इसमें LIC AAO जनरलिस्ट के लिए 350 पद, LIC AAO विशेषज्ञ (Specialist) के लिए 410 पद, और LIC सहायक अभियंता (AE) के लिए 81 पद शामिल हैं।

जनरलिस्ट पद के लिए योग्यता

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के लिए किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। यह पद उन उम्मीदवारों के लिए खुला है जिनके पास सामान्य शैक्षिक योग्यता है और वे प्रशासनिक कार्यों में योगदान दे सकते हैं।

विशेषज्ञ पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

विशेषज्ञ पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक और पेशेवर योग्यता आवश्यक है। AAO (चार्टर्ड अकाउंटेंट) पद के लिए स्नातक की डिग्री और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। AAO (कंपनी सचिव) पद के लिए स्नातक की डिग्री और ICSI का योग्य सदस्य होना आवश्यक है। 

विज्ञापन


AAO (एक्चुरियल) पद के लिए स्नातक की डिग्री और भारतीय/यूके एक्चुअरीज संस्थान की कम से कम 6 परीक्षा पास होना जरूरी है। AAO (बीमा विशेषज्ञ) पद के लिए स्नातक की डिग्री, भारतीय बीमा संस्थान (जीवन) की फेलोशिप और न्यूनतम 5 वर्ष का बीमा क्षेत्र का अनुभव जरूरी है। AAO (विधि) पद के लिए विधि में स्नातक की डिग्री और सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।

सहायक अभियंताओं (AE) के रिक्त पद

पद एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस यूआर कुल
AE (सिविल) 8 3 13 5 21 50
AE (इलेक्ट्रिकल) 4 3 8 3 13 31
कुल 12 6 21 8 34 81
 

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (विशेषज्ञ) के रिक्त पद

पद एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस यूआर कुल
AAO (CA) 4 2 7 3 14 30
AAO (CS) 1 1 2 1 5 10
AAO (एक्चुरियल) 4 2 7 3 14 30
AAO (बीमा विशेषज्ञ) 45 22 77 34 132 310
AAO (कानूनी) 4 2 7 3 14 30
कुल 58 29 100 44 179 410
 

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के रिक्त पद

आरक्षण एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस यूआर कुल
वर्तमान वर्ष 51 22 88 38 142 341
बैकलॉग 0 6 3 - - 9
कुल 51 28 91 38 142 350

जानें आयु सीमा की शर्तें

एएओ जनरलिस्ट, सीएस, एक्चुरियल और इंश्योरेंस स्पेशलिस्ट के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनका जन्म 02/08/1995 से पहले और 01/08/2004 के बाद नहीं हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं।

एएओ लीगल और चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनका जन्म 02/08/1993 से पहले और 01/08/2004 के बाद नहीं हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इन सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए शुल्क 85 रुपये रखा गया है।

इस दिन होगी परीक्षा

एलआईसी भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी, और मुख्य परीक्षा संभवतः 8 नवंबर 2025 को होगी। उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा से लगभग सात दिन पहले, यानी 26 सितंबर 2025 को एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें