सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो, जबलपुर ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 20 है, जिनमें एलडीसी, फायरमैन, पैकर, मजदूर, कुक, गार्डनर वेंडर (कैंटीन) आदि शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास योग्यता के अंर्तगत 10वीं / 12वीं या समकक्ष सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।