BSSC Inter Level 2025: बिहार स्टाफ चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है और 12वीं कक्षा पास हैं, वे बिना देर किए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 22,072 |
| क्लर्क / टाइपिस्ट | 4 |
| जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर | 534 |
| एनिमल हसबैंड्री हेल्पर | 549 |
| बेंच क्लर्क | 16 |