राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य में 32,000 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने का एक और मौका दिया है। विभाग द्वारा इसकी अंतिम तारीख बढ़ा दी गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 16 फरवरी 2022 तक कर दी गयी है। ऐसे में वे इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पुरानी अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2022 तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, वे जल्द से जल्द विभाग की वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके रीट स्कोरकार्ड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 2 साल की परिवीक्षा के लिए होगी। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 23 हजार 700 रुपये का वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गयी अधिसूचना जरूर देख लें। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे करेंट FREE Rajasthan Static GK Ebook PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की क्लासेस चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।
अनिवार्य योग्यता
राजस्थान शिक्षक भर्ती में प्राथमिक शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए 12वीं पास (50 फीसदी अंक) और एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा का होना जरूरी है। वहीं, उच्च प्राथमिक शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए स्नातक के साथ में डिप्लोमा जरूरी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य जरूरी जानकारी और योग्यताओं के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
रीट प्रमाणता जरूरी
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में रीट का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 15, 500 पद प्राथमिक शिक्षक और 16,500 पद उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है।
राजस्थान शिक्षक भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंड डिटेल में
आगे पढ़ें