LHMC Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
एनएमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री/डिप्लोमा/डीएनबी के साथ एमबीबीएस/बीडीएस उत्तीर्ण करने वाले और दिल्ली मेडिकल काउंसिल/दिल्ली डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत या पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।
LHMC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि एससी/एसटी के लिए 500 रुपये शुल्क लागू है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।
LHMC Recruitment 2023 आयुसीमा
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
LHMC Recruitment 2023 वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के मुताबिक 67,700 से 2,08,700 रुपये हर महीने वेतन और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित रेजिडेंसी योजना के तहत स्वीकार्य अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
LHMC Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
चयन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एवं वॉक इन असेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 04, 05,06,08 और 11 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे तक वॉक इन असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा।