केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में 7622 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आज 8 जुलाई 2019 को जारी किये जा चुके हैं। नतीजे केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिये गये हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से परिणाम देख सकते हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी परीक्षा परिणाम घोषणा की तारीख के संबंध में ट्वीट किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा था- केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं के शेष परिणाम 8 जुलाई 2019 को घोषित किये जाएंगे।
अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर डाउनलोड कर सकते हैं...
ऐसे डाउनलोड करें केवीएस रिजल्ट 2019
चरण 1. केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर अनाउंसमेंट्स के सेक्शन में जाकर भर्ती रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब विषयवार परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आगे दिये गए डायरेक्ट लिंक से भी आप अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए हुई है परिणाम की घोषणा