कितना मिलेगा वेतन?
एटीएल प्रशिक्षक, खेल शिक्षक/कोच और व्यावसायिक शिक्षक/प्रशिक्षक को 25,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। वहीं लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक को 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।काउंसलर को अन्य संविदात्मक टीजीटी के बराबर पारिश्रमिक दिया जाएगा।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
- शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट
- मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- टीजीटी और विशेष शिक्षक पद के लिए सीटीईटी प्रमाणपत्र
- विशेष शिक्षक पद के लिए आरसीआई पंजीकरण और सीआरआर विवरण
- अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- कोच और प्रशिक्षक पद के लिए खेल या पेशेवर प्रमाण पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध फोटो पहचान पत्र
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद अंबाला कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, 2, 3 और 4 में संविदा पर नियुक्ति के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। पैनल में नाम आने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है। नियुक्ति स्कूल की जरूरत के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- केवीएस या संबंधित स्कूल की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी तैयार करें।
- एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने पर हर पद के लिए अलग फॉर्म भरें।
- 25 सितंबर 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट पहुंचें।
- सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच अपना पंजीकरण कराएं।
- आवेदन फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में शामिल हों।
बिना अपॉइंटमेंट के यहां होगा साक्षात्कार
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट, हरियाणा - 133001
उम्मीदवारों को किसी अलग अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है। निर्धारित तारीख पर सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।