फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS NVS Tier-2 Answer Key: केवीएस-एनवीएस टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 17 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Wed, 13 May 2026 08:42 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS NVS Tier-2 Answer Key 2026: केवीएस और एनवीएस ने टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न चुनौती शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS NVS Tier-2 Answer Key 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट 13 मई 2026 से आधिकारिक लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्च में आयोजित हुई थी टियर-2 परीक्षा

केवीएस और एनवीएस टियर-2 परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच किया गया था। यह भर्ती अभियान शिक्षण और गैर-शिक्षण के 15,000 से अधिक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी आंसर की और ओएमआर शीट डाउनलोड कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।

17 मई तक उपलब्ध रहेगा पोर्टल

भर्ती प्राधिकरण के अनुसार, ऑनलाइन सुविधा 17 मई 2026 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार इसी अवधि के दौरान अपनी प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट देख सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में साफ कहा गया है कि आंसर की और ओएमआर शीट केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी। किसी भी उम्मीदवार को इसकी ऑफलाइन कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। केवल वही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिनके लिए सफलतापूर्वक भुगतान किया गया होगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार, विषय विशेषज्ञ सभी आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और उनका निर्णय अंतिम तथा सभी उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा।

सही आपत्ति पर वापस मिलेगा शुल्क

आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी बैंक खाते, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में भेजा जाएगा, जिसका उपयोग भुगतान के समय किया गया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज करनी होगी आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार की चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईमेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें