KVS Exam Date: 13404 पदों पर भर्ती
केंद्रीय विद्यालय समिति ने पांच दिसंबर 2022 से दो जनवरी, 2023 तक टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 6414 रिक्तियां प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) और 702 रिक्तियां जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएसए) पद के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सहायक आयुक्त, प्राचार्य, उप-प्राचार्य, PRT (संगीत), TGT, PGT, वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक, PRT, जूनियर सचिवालय सहायक, आशुलिपिक ग्रेड 2, लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा 07 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 06 मार्च 2023 तक जारी रहेगी।
KVS Exam Date 2023 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
केंद्रीय विद्यालय संगठन में नौकरी पाने के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रवेश पत्र जल्द ही संगठन की वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध होगा। केवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है।