फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीफ, जानिए पूरी जानकारी

Wed, 08 Apr 2020 11:05 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब इन नौकरियों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि इन नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 2 मई रखी गई है। गौरतलब है कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने 1279 पदों  पर रिक्तियां निकाली हैं। योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।

विज्ञापन

 

ये सरकारी नौकरियां जूनियर असिस्टेंट और सेकेंड डिविजन असिस्टेंट पदों के लिए हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डिप्लोमा या आईआईटी की डिग्री होनी चाहिए और वो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन

 

आधिकारिक वेबसाइट
kpscrecruitment.in
 

अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें