उत्तर प्रदेश अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की नई तारीख अभी तक तय नहीं की जा सकी है। इस एग्जाम में दिनोंदिन हो रही देरी स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। हालांकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा टीईटी के पुन: आयोजन को लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस पात्रता परीक्षा की नई एग्जाम डेट घोषित की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट में यह परीक्षा 23 जनवरी तो किसी में 26 जनवरी तक इस अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा को कराए जाने की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन अभी तक इस विषय में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में टीईटी के लिए दोबारा होने वाले एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीईबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप भी यूपीटेट में शामिल हो रहे हैं तो बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और रिवीजन के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।
शिक्षक भर्ती पर क्या होगा देरी का असर
UPTET का आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे अधिक इस बात की चिंता सता रही है कि राज्य में होने वाली शिक्षकों की बहाली पर इसका क्या असर होगा। गौरतलब है कि राज्य में शिक्षकों के पचास हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है और यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के UPTETमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। UPTET 2021 के रद्द होने के बाद यह संभव है कि राज्य में शिक्षकों की बहाली में भी थोड़ा विलंब हो। हालांकि,इस बार संबंध में पूरी जानकारी अब शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
समझ लें क्या है पूरा मामला
28 नवंबर 2021, रविवार को यूपी टीईटी एग्जाम का आयोजन होना था। लेकिन परीक्षा से कुछ समय पहले ही खबर आई कि वॉट्सएप पर यूपी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 का प्रश्नपत्र लीक हो गया है, जिस कारण परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई। अब उत्तर प्रदेश सरकार यूपी टीईटी एग्जाम 2021 की नई डेट की घोषणा करेगी।
कैसे करें तैयारी
अगर आप CTET, UPTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप
डउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही
सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।