फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2022: आवेदन करने का है आखिरी मौका, जानें इस परीक्षा में सफल होने के बाद भी पहले तीन साल तक क्यों नहीं मिलती है सैलरी

Tue, 07 Jun 2022 10:58 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी सात जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिेए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 
विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जून 2022 को समाप्त होने जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस साल NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 में 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में तीन पद महिलाओं के लिए है। वहीं इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें छह पद महिलाओं के लिए है। जबकि NA में इस साल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

सफल होने के बाद भी पहले 3 साल तक नहीं मिलेगी कोई सैलरी :

इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को तुरंत सैलरी नहीं मिलती है। दरअसल इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले 3 साल तक पढ़ाई कराई जाती है और इस दौरान उन्हें कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बादकैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किए जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को जब सैन्यबलों में कमीशन दिया जाता है तो उन्हें दसवें (10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 900 अंकों की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू काआयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें