फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: CUET के छात्र ऐसे करें मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस, जानें इस परीक्षा में सफलता के लिए मॉक टेस्ट क्यों हैं इतना जरूरी

Tue, 05 Jul 2022 05:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पहली बार आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई को ही समाप्त हो गई थी, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मौका देने और फॉर्म में करेक्शन के लिए आवेदन पोर्टल 24 जून 2022 से 26 जून तक के लिए खोल दिया था। CUET 2022 UG और PG के आयोजन के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए 15 जुलाई 2022 से 10 अगस्त के बीच परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। CUET (UG) का आयोजन 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को किया जाएगा। वहीं, आप भी इस एंट्रेस टेस्ट में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा से पहले इन बचे हुए दिनों अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

NTA ने मॉक टेस्ट कर दिए हैं जारी :

इस परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों की सहायता के लिए NTA ने हाल ही में मॉक टेस्ट के सेट जारी किए हैं। इनमें सभी सेक्शन के सभी विषयों के सैंपल क्वैश्चन हैं। CUET में हिस्सा लेने जा रहे छात्र इस लिंक CUET Mock Test पर क्लिक कर मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही NTA ने छात्रों को ये भी सलाह दी है कि वो आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद CUET के सिलेबस के हिसाब से ही अपनी तैयारी करें।

मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस क्यों हैं जरूरी :

पहली बार आयोजित हो रहे CUET में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए मॉक टेस्ट्स की प्रैक्टिस बेहद जरूरी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने से पहले छात्रों को इसके पैटर्न की अच्छे से समझ होनी चाहिए। मॉक टेस्ट्स के बाद छात्र इस परीक्षा के पैटर्न को बेहतर ढंग से जान लेंगे जिससे उनकी स्पीड भी बेहतर होगी और वो एग्जाम हॉल में ज्यादा तेजी के साथ प्रश्नों को हल कर सकेंगे। इसलिए छात्रों को इस परीक्षा में हिस्सा लेने से पहले मॉक टेस्ट्स का जमकर अभ्यास करना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

UP PET, SSC, NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता सरकारी नौकरी के लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की तैयारी कराता है जिसमें एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाली फैकल्टीज छात्रों को पढ़ाती है। आप इन कोर्सेस से सफलता की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें