फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Lekhpal 2022: यूपी चुनाव और कोरोना महामारी की तीसरी लहर की वजह से प्रभावित हो सकती है लेखपाल भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Tue, 04 Jan 2022 11:40 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाना है।
 
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा कोरोना महामारी के तीसरी लहर की वजह से अभ्यर्थियों का इंतजार लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर पहली बार भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं,जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं,तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

यूपी चुनाव और कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हो सकती है भर्ती प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश में काफी समय के बाद होने जा रहे लेखपाल भर्ती में यूपी विधानसभा चुनाव तथा कोरोना महामारी के तीसरी लहर की वजह से थोड़ी और देरी हो सकती है। गौरतलब है राज्य में कुछ दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव हैं और एक बार आचार संहिता लागू हो जाने के बाद कोई भी भर्ती नहीं निकल सकेगी। साथ ही यूपी समेत पूरे देश मे कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। इस महामारी के तीसरी लहर की वजह से अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं,तो लेखपाल भर्ती के आयोजन में और देरी होना तय माना जा रहा है।

क्या है लेटेस्ट अपडेट :

UPSSSC ने इस भर्ती का सिलेबस तो जारी कर दिया है, लेकिन इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPSSSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें