फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam 2021: क्या आप जानते हैं कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में किन राज्यों के अभ्यर्थियों का कम अंकों में हो जाता है चयन

Sat, 18 Dec 2021 02:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब पूरी हो चुकी है और अब अभ्यर्थी इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करीब एक महीने तक चली थी।
 
विज्ञापन
SSC GD Constable - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 25 हजार से भी अधिक पदों के लिए निकाली गई कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती की लिखित परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। अनुमान है कि एक माह के अंदर इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब हो कि यह प्रतियोगी परीक्षा कई चरणों में सम्पन्न कराई गई है। इसके लिए आयोग ने 16 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर की तिथियां निर्धारित की गई थीं, जो अब पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कटऑफ स्कोर अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में कम रहता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें या स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर लें। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट सीरीज  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

  

प्रदेश  सामान्य वर्ग  अन्य पिछड़ा वर्ग  अनुसूचित जाति  अनुसूचित जनजाति 
आंध्र प्रदेश  42  39  33  39 
बिहार  63  58  41  58 
छत्तीसगढ़   43  38   33  39 
झारखंड  53  48  33  48 
मध्य प्रदेश  58  55  44  59 
महाराष्ट्र  48  44  42  46 
ओडिशा  35  33  33  33 
उत्तर प्रदेश  69  64  54  58 
पश्चिम बंगाल  45  39  36  42 

 
 इन आंकड़ों के संबंध में स्पष्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं। 

इन सर्टिफिकेट के लिए दिए जाएंगे एक्स्ट्रा अंक   

इस भर्ती में आवेदन करने वाले जिन उम्मीदवारों के पास नेशनल कैडेट कॉर्प के सफल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र होगा, उन्हें परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके लिए NCC-A सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में दो प्रतिशत अतिरिक्त अंक मिलेंगे तो वहीं NCC-B प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी को तीन प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास NCC-C सर्टिफिकेट होगा, उन्हें एग्जाम में पांच प्रतिशत नंबर अधिक मिलेंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC-GD भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

कितने चरणों में पूरी होगी भर्ती 

एसएससी GD भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी  

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास बैच और फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता ऐपडाउनलोड कर किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें