फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: जुलाई में आयोजित हो सकता है CTET, जानें कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन और इस परीक्षा में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को मिलती है सफलता

Wed, 08 Jun 2022 02:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
 
विज्ञापन
CTET Exam 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए मई महीने में ही नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को जुलाई में होने वाली CTET का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। हालांकि इस संबंध में CBSE ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं जारी की है।लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मई के आखिर तक इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को CTET के नोटिफिकेशन से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिएप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

इस परीक्षा में कितना स्कोर करके सफल होते हैं अभ्यर्थी :

CTET में 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल माने जाते हैं। दरअसल यह एक पात्रता परीक्षा है। इसलिए इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है और 60 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण माने जाते हैं।

पिछले CTET में कितने अभ्यर्थी हुए थे सफल :

इससे पहले दिसंबर 2021 की  CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 14,95,511 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4,45,467 थी। वहीं इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 2,20,069 अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी।

किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें