फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2022: कब तक जारी हो सकती है परीक्षा की तारीख और कौन से खास नियमों के साथ होगा इसका आयोजन

Thu, 03 Mar 2022 04:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुई एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही यह भर्ती पहले ही अपने शेड्यूल से पीछे चल रही है और अब अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। राज्य में लेखपालके 8085 पदों के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं और इसकी मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिएआप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और परीक्षा से पहले इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कब तक आ सकती है परीक्षा की तारीख :

राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती के परीक्षा कबतक आयोजित कि जा सकती है और इसके लिए तारीखों का ऐलान कब होगा, इस संबंध में UPSSSC ने अभी तककोई भी सूचना नहीं दी है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग राज्य में चुनाव प्रक्रिया के खत्म होने के बाद इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है।अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ी जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

लिखित परीक्षा में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू कीजाएगी और साथ ही कुछ विशेष परिस्थितियों में इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर केलिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा और अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जासकती है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरोंसुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकिया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें