फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable 2022: कब तक जारी किया जा सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन, जान लीजिए ये नई अपडेट

Tue, 15 Mar 2022 06:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही आरक्षी भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल सकता है। यूपीपीआरपीबी ने इसभर्ती के आयोजन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं।  
 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,000 से अधिक पदों को भरा जाना है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस कॉन्स्टेबल भर्ती के अंतगर्त होने वाली लिखित परीक्षा व अन्य प्रक्रिया के लिए बीते कुछ दिनों पहले मानक प्राप्त संस्थाओं को ऑनलाइन निविदा के लिए आमंत्रित किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इन एजेंसियों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड टेंडर के लिए आवेदन करने वाली संस्थाओं पर विचार कर रहा है। अनुमान है कि मार्च अंत में यूपी पुलिस के सिपाही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी जाएगी। हालांकि, अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। वहीं, अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस FREE UP Police GK PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री EBook की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

कॉन्स्टेबल के अलावा इन पदों पर भी होगी भर्ती 

यूपीपीआरपीबी जल्द ही राज्य के पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने वाला है। इनमें यूपी पुलिस सिविल कॉन्स्टेबल की 26,210  वैकेंसी होंगी। इसके अलावाफायरमैन के 172 पदों पर भी वैकेंसी निकाली जाएंगी। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने अभी केवल ओपन टेंडर का नोटिस जारी कर मानक प्राप्त कार्यदायी एजेंसियों सेवेबसाइट के माध्यम से निविदाओं में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया शुरू की है। जबकि भर्ती की शुरुआत होने से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।  

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल सहित 40,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें