उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी अब परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच चली थी और इसके जरिए राज्य में लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती की जानी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से हिंदी, मैथ्स, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास विषय से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इन सभी विषयों की बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
लेखपाल को करने होते हैं कौन से काम :
लेखपाल भर्ती में चयनित होने वाले एक अभ्यर्थी का अधिकांश कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। एक लेखपाल के अंदर में एक या उससे अधिक गांव होते है और उन गाँवो के भूमि से संबंधित पूरी जानकारी उसके पास होती है। जैसे- किसके पास कितनी भूमि है, उस भूमि पर क्या क्या है, किस तरह की भूमि है, किसका नियंत्रण है, आदि की जानकारी एक लेखपाल रखता है। लेखपाल को कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान करना होता है और किसानों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलना होता है। साथ ही एक लेखपाल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए कई तरह के प्रमाणपत्र निर्गत करने का भी काम करता है और ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सरकारी सर्वेक्षणों और अन्य कार्यों में भी एक लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाती है।
क्या होगी सैलरी :
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2000 और पे स्केल 5200 से 20,200 रुपये के हिसाब से सैलरी मिलेगी। साथ ही राज्य में एक लेखपाल को महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराता जाता है। इसके अलावा लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के नए पेंशन योजना के तहत पेंशन और लेखपाल तथा उनके ऊपर आश्रित उनके परिवारवालों को मेडिकल सुविधा का भी लाभ मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और इन कोर्सेस से जुड़कर अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।