फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने जा रही है भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी और कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

Wed, 01 Jun 2022 04:03 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ जून 2022 से होगी और सात जुलाई 2022 तक चलेगी।  
 
विज्ञापन
ITBP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारत तिब्बत सीमा पुलिस  (ITBP), हेड कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आठ जून 2022 से होगी और यह प्रक्रिया सात जुलाई 2022 तक चलेगी। साथ ही इस भर्ती के लिए 248 पदों पर होने वाली भर्ती में से 158 पद डायरेक्ट एंट्री के तहत भरे जाएंगे। जबकि 90 पद लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के तहत भरे जाएंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी जानकारी ITBP कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकतेहैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरासकते हैं।

क्या होगी सैलरी :

इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत में कही भी या विदेशों में भी जरूरत के हिसाब से तैनात किया जा सकता है। 

कैसे होगा चयन :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन तथा विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) से गुजरना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी किये जाने के बाद उसमें देख सकेंगे।

कौन कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होना आवश्यक है। वहीं, अगर उम्र सीमा की बात करें तो डायरेक्ट एंट्री के 158 पदों पर आवेदन करने केलिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए। जबकि LDCE के 90 पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें