भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। देश के अर्धसैनिक बलों में जवानों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 केलिए नोटिफिकेशन तय समय से पहले जारी करने का ऐलान किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2022-23 के लिए अपना संशोधित कैलेंडर हाल ही में जारी किया है और इसके मुताबिक अबइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2023 के बजाए 10 दिसंबर 2022 से ही शुरू हो जाएगी। वहीं इस कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए अब CBT 1 का आयोजन भी जून 2023 के बजाए मार्च-अप्रैल 2023 में ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती मेंहिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
किस फिजिकल टेस्ट में लेना होगा हिस्सा :
अभी तक आयोजित होने वाली GD कॉन्स्टेबल की भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर फिजिकल टेस्ट्स में हिस्सा लेना होता था। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वालीPET और PST का नेचर सिर्फ क्वालीफाइंग रहता है और निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरने वाले सभी अभ्यर्थी इसमें सफल घोषित किया जाता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती के PET के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। जबकि PST में अभ्यर्थियों की हाइट तथा अन्य कई चीजों की जांच की जाती है। यह उम्मीदजताई जा रही है कि वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती में चयनित होने के लिए भी अभ्यर्थियों को इन टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इनकी तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए।
कुल कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :
GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती से अभ्यर्थियों को काफी उम्मीदें हैं और अभ्यर्थी कम से कम 50 से 60 हजार पदों पर भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं। GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती यानी GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के जरिए सिर्फ 25,271 पदों पर ही भर्ती की जानी है। जबकि उससे पहले 2018 की GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये तकरीबन 60 हजार और 2015 की GD कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये भी 60 हजार सेअधिक पदों पर भर्ती की गई थी। GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में भी रिक्तियों की संख्या काफी कम थी इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अभ्यर्थियों की मांगे मान सकती है और GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के जरिए 50 से 60 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है।
घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।