संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसका आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। आयोग ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे और अब इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। UPSC ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 10 मई को जारी किए हैं। पांच जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस कीमदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस
Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या है अभ्यर्थियों के सफल होने का प्रतिशत :
पिछले कुछ सालों में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद पता चलता है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए जितने अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, उसके आधे ही प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होते हैं। साथ ही देश की सबसे कठिन परीक्षा माने जानेवाली सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स में शामिल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से तकरीबन 2 से 3 फीसदी अभ्यर्थी ही मेंस के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं। वहीं मेंस के लिए क्वालीफाई करने वालों में से महज 18 से 20 फीसदी ही इसमें सफल होकर इंटरव्यू में हिस्सा लेते हैं।
वर्तमान भर्ती में क्या है रिक्तियों की संख्या :
UPSC द्वारा CSE 2022 के जरिये 1011 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन आयोग ने बाद में इस भर्ती में 150 पद और जोड़े हैं और अब इसके जरिये 861 की जगह 1011 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CSE 2022 में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया गया है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।