भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी और एक महीने तक चलने के बाद 15दिसंबर को आखिरी परीक्षा का आयोजन हुआ है। इस भर्ती के जरिए BSF, CISF और ITBP जैसे 6 केंद्रीय सुरक्षा बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं,अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Current Affairs FREE Download- Click Here की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट:
GD कॉन्स्टेबल के 25,271पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। गौरतलब है कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए अभी PET और PST जैसे अन्य टेस्ट्स में भी सफल होना होगा। इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में SSCने अभी कोई सूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSCइस भर्ती के लिए रिजल्ट अगले साल की शुरुआत में जारी कर सकती है। आयोग रिजल्ट जारी करने से पहले इस परीक्षा की आंसर-की जारी करेगी, जो कि जल्द ही SSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
कितना रह सकता है कटऑफ स्कोर:
GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में कट ऑफ स्कोर का पिछली भर्ती के कट ऑफ स्कोर के तुलना में अधिक होना तय माना जा रहा है। दरअसल इस बार की भर्ती में जहाँ रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में आधे से भी कम है, वहीं इस परीक्षा में 78 से 83प्रतिशत प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की GDभर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 78 से 83, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73 से 78, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63से 68 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।
ऐसे तैयार होगा GD परीक्षा का रिजल्ट
आगे पढ़ें