फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2022: बहुत ही आम परिवार से आते हैं बिहार बोर्ड के ये टॉपर, जानें क्या है इनके सफलता के राज और आप भी इस तरह ला सकते हैं अच्छे मार्क्स

Mon, 21 Mar 2022 03:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम 16 मार्च को जारी कर दिए हैं। इस साल बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में तकरीबन 80 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।
 
विज्ञापन
Bihar Board Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इस साल आयोजित की गई 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा 16 मार्च 2022 को इस परीक्षा के परिणाम जारी किए गए और इसमें 80 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड द्वारा इस साल एक फरवरी 2022 से 14 फरवरी के बीच 12वीं कीपरीक्षा आयोजित की गई थी और अब इसका रिजल्ट भी 30 दिनों के भीतर जारी कर दिया गया है। देश के 40 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब छात्रों को CUCET परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की तैयारी के लिए इच्छुक छात्र सफलता के CUCET ऑनलाइन कोचिंग प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जारही है।

बहुत ही आम परिवार से आते हैं टॉपर छात्र :

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल आर्ट्स स्ट्रीम से संगम राज ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ताने 94.60 प्रतिशत लाकर और साइंस स्ट्रीम में सौरव कुमार तथा अर्जुन कुमार ने 94.40 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। बिहार बोर्ड के टॉपरबनने वाले ये सभी छात्र बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं। दरअसल आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर संगम राज के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर अंकित कुमार गुप्ता के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। बेहद ही साधारण परिवार से आने वाले ये छात्र यह साबित करते हैं कि सुविधाओं का अभाव होनेके बावजूद कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

क्या है सफलता के राज :

आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं में टॉप करने वाले संगम राज का कहना है कि छात्र अपने मस्तिष्क में सफलता की राह देखकर माहौल तैयार कर ले तो मंजिल मिलजाएगी। संगम ने कहा कि अगर कोई गरीब है तो उसे अमीर बनने के लिए और मंजिल पाने के लिए लक्ष्य के साथ मेहनत करना ही होगा। संगम अपनीसफलता का मूल कारण सतत पढ़ाई को बताते हैं। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से टॉप करने वाले अंकित ने बताया कि वह हर दिन नियमित रूप से छह से आठ घंटासेल्फ स्टडी करते थे तथा इंटरनेट, मीडिया से दूरी ने उन्हें टॉपर बनाया। कुल मिलाकर देखा जाए तो टॉपर बनने वाले सभी छात्र नियमित रूप से पढ़ाई कियाकरते थे और सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया करते थे। इसलिए बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि अच्छे मार्क्स लाने के लिए वो भी नियमित रूप पढ़ाई करें और सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दें।

सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करना हर किसी का सपना होता है। इसलिए अगर आप भी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओंकी तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभीसब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोडकरके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करने का अपना सपना कीजिए पूरा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें