फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Result 2021: रिजल्ट हो गया है जारी और इस बार सुधरा है अभ्यर्थियों का पासिंग परसेंटेज, जानें इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी

Sat, 09 Apr 2022 03:53 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा इसका आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गयाथा।
 
विज्ञापन
यूपी टीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 में शामिल होने वालेअभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल UPBEB ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और साथ ही इस बार इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बोर्ड ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर की सात अप्रैल को जारी की थी और अब इसका रिजल्ट आठ अप्रैल 2022 को जारी किया गया है। UPTET 2021 का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को ही जारी किया जाना था लेकिन राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। UPTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारीकर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में हुई है वृद्धि :

इस साल UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में पिछले साल की UPTET की तुलना में वृद्धि हुई है। दरअसल इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12,91,628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 11,47,090 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 4,43,598 अभ्यर्थी इसमें सफल हुए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर कीपरीक्षा में 8,73,553 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे जिनमें से 7,65,921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 2,16,994 अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 38 फीसदी अभ्यर्थियों ने और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कीहै। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2019 की प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 29.74 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 11.46 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हुए थे।

कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी :

UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। हालांकि इन्हें नौकरी पाने के लिए और परीक्षाओं में भी हिस्सा लेना होता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में 2018 में निकली 69 हजार असिस्टेंट शिक्षकों की भर्ती में UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिला था और इसमें शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को एक और परीक्षा में हिस्सा लेना था। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी और मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी, उन्हें ही असिस्टेंट शिक्षकों के पद पर नियुक्त किया गया था। इसलिए UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य में निकलने वाली शिक्षकों कीभर्ती पर ध्यान बनाये रखना चाहिए।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें