मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) का आयोजन पाँच जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है जो 26 जुलाई तक चलेगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर दी है। वहीं अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उनके परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। इस बार ये भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है। दरअसल इसके जरिए पहली बार MTS के 3698 पदों के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट तैयार करने में CBT 1 के मार्क्स की है अहम भूमिका :
MTS भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का CBT 1 में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद आवश्यक है। दरअसल इस भर्ती में CBT 1 मार्क्स के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है। हालांकि अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के टियर 1 के मार्क्स नॉर्मलाइज करने के बादएक समान हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में टियर 2 में ज्यादा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता जरूर दी जाएगी। वहीं हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए भी टियर 1 के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार कीजा सकती है।
साल दर साल कम होते जा रही है MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या :
MTS भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद यह पता चलता है कि MTS के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या साल दर साल कम होते जा रही है। दरअसल वर्तमान MTS भर्ती के जरिये MTS केकुल 3698 पदों पर ही भर्ती की जानी है। वहीं MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3972 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि MTS भर्ती 2019 में रिक्तियों की संख्या 7099 थी तथा MTS भर्ती 2018 केजरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। MTS की पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। हालांकि इस बार SSC ने MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती निकाली है। इसलिए अभ्यर्थियों के पास इस बार MTS के साथ CBIC एवं CBN में हवलदार के पदों पर भी नौकरी पाने का मौका है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।