UP Lekhpal Recruitment 2021 examination
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का वर्षों पुराना इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल के 7882पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले कई सालों से लेखपाल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है इसलिए अभ्यर्थी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेखपाल के 7,882 पदों पर होने जा रही भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। हालांकि PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे, UPSSSC ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के
FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन:
UPSSSC द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSCइसी सप्ताह में लेखपाल भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी तरह की नई भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए UPSSSC जल्द ही इस इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे होगा चयन:
लेखपाल के 7882पदों पर होने वाली भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। दरअसल लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए पहले इंटरव्यू का आयोजन होता था,लेकिन इसे अब समाप्त कर दिया गया है। इसलिए लेखपाल के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को अब सिर्फ एक परीक्षा में सफल होना होगा। गौरतलब है कि इस मुख्य परीक्षा में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप
सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।