उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शैक्षिक बोर्ड कहे जाने वाले यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की दसवीं और बारहवीं के एग्जाम की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2021-22 में की परीक्षाओं के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। इच्छुक विद्यार्थी यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जाकर इन सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं और इनकी मदद से अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी सब्जेक्ट की घर बैठे लाइव क्लास लेना चाहते हैं तो तुरंत अपने फोन पर safalta school classes को सबस्क्राइब करके इस सुविधा का सीधा लाभ उठा सकते हैं।
क्या है समयावधि से जुड़ी जानकारी
विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल पेपर-2021/22 वाले ऑप्शन पर क्लिक करके इन सैंपल प्रश्नपत्रों को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए गणित के मॉडल प्रश्नपत्र के अनुसार छात्र-छात्राओं को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा जिसमें 15 मिनट का समय विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में पेपर हल करना होगा।
कितने लाख छात्र दे सकते हैं 12वीं की परीक्षा
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल तैयार करते हुए उसे जारी किया जाएगा। जिसमें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, विषय विवरण जैसी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के पंजीकरण छात्रों ने कराए हैं। जिनमें से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।