फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IAS 2022: श्रुति शर्मा दूसरी बार CSE में हिस्सा लेकर बनीं टॉपर तो किसी ने चौथी बार में क्रैक किया एग्जाम, जानें आप कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा

Tue, 07 Jun 2022 11:06 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने पूरे देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है और इस बार कुल 685 अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी वर्ग के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा 30 मई 2022 को की गई है और इस  बार उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटकरके अपने रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरासकते हैं।

श्रुति शर्मा ने दूसरे अटेम्प्ट में हासिल की यह सफलता :

सिविल सेवा परीक्षा 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा का यह दूसरा अटेम्प्ट था। दरअसल इससे पहले वो महज एक अंक कम होने की वजह से इस परीक्षा को क्रैक करने से चूक गई थी। वहीं गामिनी सिंगला भी एक बार असफल होने के बाद भी डटी रही और इस बार टॉप 3 मेंअपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया। इस बार चौथा रैंक लाने वाले ऐश्वर्य पांच साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने अपने चौथे प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल की तथा चौथा स्थान ले आये। सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों ने अपने दूसरे, तीसरे या चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है।

एक अभ्यर्थी कितनी बार ले सकते हैं इस परीक्षा में हिस्सा :

CSE देश की एक बहुत ही प्रतिष्ठित परीक्षा है और इसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सीमित मौके ही मिलते हैं। दरअसल जनरल श्रेणी के अभ्यर्थी इस परीक्षा में 6 बार शामिल हो सकते हैं और ओबीसीश्रेणी के अभ्यर्थी इस परीक्षा में नौ बार हिस्सा ले सकते हैं। वहीं एससी, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने की कोई सीमा नहीं है। जनरल, ईडब्ल्यूएस तथा ओबीसी श्रेणी के शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थी इस परीक्षा में नौ बार हिस्सा ले सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें