स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर कराई जा रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2022 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द अंतिम तारीख तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।। इस भर्ती में 18 से 25 वर्ष की आयुसीमा वाले कैंडिडेट्स को आवेदन करने का मौका दिया गया है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर टाइपिंंग टेस्ट व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर कियाजाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया Delhi Police Head Constable Batch 2022 खास कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
पहले समझें कितने अंकों की होगी परीक्षा
इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
जान लें शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी जानकारी
दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने की इच्छा रखने वाले पुरुष उम्मीदवारों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला कैंडिडेट्स को 5 मिनट में 800 मीटरदौड़ना होगा। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को जहां 12 फीट छह इंच की लंबी कूद व तीन फीट छह इंच की ऊंची कूद में सफल होना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को नौ फीट की लंबी कूद और तीन फीट की ऊंची कूद में पास होना जरूरी होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी किए गए नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें।
कितने दिनों की करनी होगी बेसिक ट्रेनिंग
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया के सभी पड़ाव को पार करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को पुलिस आयुक्त के संरक्षण में दिल्ली पुलिस एकेडमी से चार महीने की बेसिक ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
जान लीजिए कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती के जरिए पुरुष उम्मीदवारों के लगभग 559 और महिला उम्मीदवारों के 276 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार केंद्र सरकार की अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।