फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2021 :एक सीट के लिए 350 अभ्यर्थियों के बीच है प्रतिस्पर्धा, जानें कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को मिल सकता है CBT 2 में शामिल होने का मौका

Mon, 13 Dec 2021 02:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट रेलवे 15 जनवरी 2022 तक जारी कर देगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 14 से 18 फरवरी 2022के बीच आयोजित होने वाली CBT 2 में हिस्सा लेना होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही RRB ने NTPC भर्ती के लिए CBT 2 के आयोजन की तारीख भी जारी कर दी है। RRB द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT 1 के रिजल्ट 15 जनवरी 2022तक घोषित कर दिए जाएंगे और इस भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि NTPC भर्ती के लिए 7वें फेज में आयोजित की गई लिखित परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी और इस परीक्षा की आंसर की काफी पहले ही जारी कर दी गई थी। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

1 सीट के लिए 350 से भी अधिक अभ्यर्थियों के बीच है प्रतिस्पर्धा :

NTPC की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी गंभीर प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल इस भर्ती के जरिए कुल 35,277पदों पर भर्तियां की जानी हैं, लेकिन इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस हिसाब से पदों की संख्या और आवेदकों की संख्या को देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 354अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए इस भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होनी तय मानी जा रही है और इसका कट ऑफ भी ज्यादा रह सकता है।

कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका :

35,277 पदों पर होने वाली भर्ती में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को अभी और कई परीक्षाओं से गुजरना होगा। CBT 1 के परिणामों की घोषणा के बाद आयोजित होने वाली CBT 2 में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो CBT 1 में सफल होंगे। इस बार NTPC भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्रों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 82 नंबर,ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 79 नंबर, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 73 नंबर और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 64 नंबर के आस पास स्कोर करने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत SSC GD, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें