फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021-22 : CTET में घट गया है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत, जानें इस बार कितने अभ्यर्थी हुए हैं पास और पिछली बार क्या थी यह संख्या

Sat, 12 Mar 2022 04:09 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022के बीच किया गया था।
 
विज्ञापन
CTET Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए इसकेपरिणाम जारी कर दिए हैं। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहेथे। CTET 2021 के शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को ही जारी किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें थोड़ा विलंबहुआ और इसे 9 मार्च 2022 को जारी किया गया। अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, अगरआप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

घट गया है सफलता का प्रतिशत :

CTET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि इसमें सफलता का प्रतिशत पिछली CTET की अपेक्षा घट गई है।दरअसल वर्तमान CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जबकि इससेपहले की CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।

क्या है सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या :

CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 14,95,511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4,45,467 है।वहीं, CTET के पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा2,20,069 अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। जबकि, इससे पहले आयोजित को गई CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 1611423अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 1247217 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। इस पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 414798थी। वहीं, इसके पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 1447551 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 1104454 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया थातथा इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 239501 थी। 

यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे अपना सर्टिफिकेट :

CBSE इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनका मार्कशीट डिजिटल फॉरमेट में उनके डिजिलॉकर एकाउंट में उपलब्ध कराएगी। साथ हीइस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनका सर्टिफिकेट भी डिजिटल फॉर्मेट में उनके डिजिलॉकर एकाउंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा। ये सर्टिफिकेट डिजिटली साइन किये हुए रहेंगे और आईटी एक्ट के अनुसार कानूनी तौर पर वैलिड होंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवेग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की अपने फोन में safalta app  डाउनलोड कर तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें