फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: कितनी कड़ी निगरानी में कराई जाएगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा, कब से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

Mon, 28 Mar 2022 05:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती की तैयारियों में तेजी के साथ जुटा हुआ है। अनुमान है जल्द ही अधिसूचना जारी कर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि, लंबे समय से अभ्यर्थियों को इस नोटिफिकेशन के जारी होने का इंतजार बना हुआ है। यूपीएमएसपी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन अभी नहीं हो पाया है जिस कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है। उम्मीदवारों को भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Ebook PDF-Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कितनी कड़ी निगरानी में कराया जाएगा एग्जाम 

यूपीपीआरपीबी ने 24 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस साझा किया है। इस नोटिस में भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा,डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्य जरूरी जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की गई जिसे निविदा देने वाली संस्थाओं को पूरा करना होगा। नोटिस के मुताबिक, भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस के मध्याम से उनके एग्जाम की जानकारी दे जाएगी, जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी जोकि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले एजेंसी को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी सेंटर्स के परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।     

भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

कॉन्स्टेबल भर्ती में इतने होंगे आरक्षित पद

आगे पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें