संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा 12वीं के बाद अभ्यर्थियों कोभारतीय सैन्यबलों में शामिल होने का एक सुनहरा मौका देती है। आयोग द्वारा NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाना है। इसपरीक्षा के एडमिट कार्ड काफी पहले ही जारी कर दिए गए हैं और अभ्यर्थी इसे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। NDA/NA की400 सीटों के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 5 से 6 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी NDA/NA या किसी औरप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए सफलता द्वाराशुरू किए गए FREE NDA Online Classes- Join Here की सहायता ले सकते हैं और बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।
कितने सालों तक करनी होगी पढ़ाई :
इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके चॉइस के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) या नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश दिया जाता है। NDA मेंप्रवेश के बाद कैडेट्स को यहाँ पर 3 साल तक शैक्षणिक और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद आगे की ट्रेनिंग के लिए कैडेट्स को उनके विंग के अनुसार अलग अलगसंस्थानों में भेज दिया जाता है जहाँ उनको लगभग एक साल की सैन्य ट्रेनिंग दी जाती है। NDA में पहले ढाई साल तक तीनों विंग (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) के कैडेट्स केलिए ट्रेनिंग एक समान होती है। वहीं, नौसेना अकादमी में जाने वाले अभ्यर्थियों को 4 साल की शैक्षणिक और फिजिकल ट्रेनिंग भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दी जाती है।
कहाँ से मिलती है डिग्री :
NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पहले 3 साल NDA में पढ़ाई और ट्रेनिंग होती है और फिर इन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए IMA पुणे या अन्य संस्थाओं में भेज दियाजाता है। जब कैडेट्स NDA में अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं तो इन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कंप्यूटर/बीटेक) दीजाती है। गौरतलब है कि JNU दिल्ली में स्थित है और यह देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।