भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। खबर है कि इंडियन रेलवे आने वाले दिनों में बड़ी तादाद में भर्तियां करेगा। विभाग द्वारा इन भर्तियों की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआरसीटीसी अगले एक वर्ष में करीब डेढ़ लाख से अधिक पदों को भरने में तैयारी में है। आंकड़ों के मुताबिक रेलवे अगले एक वर्ष में लगभग 1,48,463 पद पर भर्तियां निकालेगा। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम द्वारा सरकारी नौकरियों की बेहतर तैयारी के लिए चलाए जा रहे निशुल्क करेंट अफेयर्स कोर्स बैच को दिए गए लिंक FREE Current Affairs - Download Now की मदद से तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर निकाली जा सकती हैं भर्तियां
रेलवे में दसवीं, बारहवीं और ग्रैजुएशन पास अभ्यर्थियों को ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। गौरतलब है कि ग्रुप-सी के अंतगर्त जहां स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, गुड्स गार्ड्स, टिकट कलेक्टर जैसी रिक्तियां भरी जाती हैं वहीं ग्रुप-डी - के अंतगर्त 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थियों को हेल्पर, प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट प्वाइंट्समैन, हॉस्पिटलअटेंडेंट, गेटमैन, पोर्टर, ट्रैकमेंटेनर जैसे पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। हालांकि रेलवे किन पदों पर भर्ती कराने की तैयारी में है इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी आने वाली भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।