उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के खाली पड़े हजारों पदों पर जल्द ही भर्ती की जा सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इस वक्त तकरीबन एक लाख पद खाली हैं और इन पदों में से लगभग 30 हजार पद कॉन्स्टेबल के हैं। इन 30 हजार पदों में से पांच हजार पद खेल व मृतक आश्रित कोटे के हैं। इसलिए राज्य में लगभग 25 हजार कॉन्स्टेबल के पद खाली हैं और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही 25 हजार कांस्टेबलों की बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर हो सकता है काफी विलंब :
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 25 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इस महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक राज्य में आचार संहिता लागू किया जा सकता है। राज्य में एक बार आचार संहिता लागू होने के बाद इसके खत्म होने तक किसी भी तरह की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर इस भर्ती के लिए दिसंबर महीने में नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना तय है।
क्या है लेटेस्ट अपडेट :
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है। भर्ती बोर्ड को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही सिपाही भर्ती का ऑफिशियल रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को कॉन्स्टेबल भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपना सपना पूरा करें।