कौन कर सकता है आवेदन?
पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों का पदानुसार 10+2/ संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ 10th के साथ डिप्लोमा/ पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा/ MSW/ आदि किया होना आवश्यक है।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एज रिलैक्सेशन निर्धारित किया गया है लेकिन यह किंग जॉर्ज यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर तय होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 2360 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 1416 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (kgmu.org) पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर जाएं। गैर शिक्षण पदों 2024 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा कर दें। अंत में आगे की आवश्यकता लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।