फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Non Teaching Jobs: केजीएमयू लखनऊ में गैर शिक्षण पदों पर बढ़ी आवेदन तिथि, मार्च में इस तारीख तक भरें फॉर्म

Fri, 31 Jan 2025 03:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KGMU Non Teaching Recruitment 2024: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने तकनीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट, लाइब्रेरियन, रिसेप्शनिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास पंजीकरण करने का एक और मौका है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते  हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KGMU Registration 2024: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाएं वे आधिकरिक वेबसाइट (www.kgmu.org) पर जाकर 3 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 332 गैर शिक्षण पदों को भरना है। जिसमें तकनीकी अधिकारी, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट, लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पद शामिल है। 

विज्ञापन

 

 रिक्ति विवरण

क्रमांक पद का नाम रिक्तियां (पदों की संख्या)
1 तकनीकी अधिकारी (मेडिकल पर्फ्यूजन) 04
2 तकनीशियन (रेडियोलॉजी) 49
3 तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) 20
4 तकनीकी अधिकारी (नेत्र विज्ञान) 04
5 तकनीकी अधिकारी (ईएनटी) 04
6 मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (लैब) 29
7 जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (लैब) 07
8 ओटी सहायक (ओटी) 65
9 तकनीशियन (न्यूक्लियर मेडिसिन) 04
10 तकनीशियन (डेंटल) 04
11 तकनीशियन (डायलिसिस) 36
12 मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर 23
13 रिसेप्शनिस्ट 23
14 फार्मासिस्ट 38
15 लाइब्रेरियन 04
16 सहायक सुरक्षा अधिकारी 11
17 कंप्यूटर प्रोग्रामर 07

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन? 

पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों का पदानुसार 10+2/ संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ 10th के साथ डिप्लोमा/ पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा/ MSW/ आदि किया होना आवश्यक है। 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एज रिलैक्सेशन निर्धारित किया गया है लेकिन यह किंग जॉर्ज यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर तय होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 2360 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 1416 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (kgmu.org) पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर जाएं। गैर शिक्षण पदों 2024 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा कर दें। अंत में आगे की आवश्यकता लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें