KVS Results 2019 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। इसके अनुसार, जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे 08 जुलाई, 2019 को अपने TGT, PGT, Librarian और अन्य पदों के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। KVS द्वारा परीक्षा परिणाम बताये गये समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिये जाएंगे।
आपको बता दें कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 7622 पदों को भरा जाएगा। जनवरी 2019 में पदों की संख्या में संशोधन किया गया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 2018 में शिक्षकों व अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें केवीएस रिजल्ट 2019
चरण 1. केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
चरण 2. दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3. अब विषयवार परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।