फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEA VAO Recruitment: कर्नाटक में 572 ग्राम प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

Wed, 15 Jul 2026 03:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

KEA VAO Recruitment 2026: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राजस्व विभाग में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (वीएओ) के 572 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KEA VAO Recruitment 2026: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कर्नाटक सरकार के राजस्व विभाग में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) यानी ग्राम लेखाकार के पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए यह बढ़िया अवसर है।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि 11 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

किन जिलों में कितनी भर्ती?

कुल 572 रिक्तियां भरी जानी हैं। इन पदों में 505 रिक्तियां सामान्य और आरपीसी (रीजनल कैडर) के लिए हैं, जबकि 67 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य और आरपीसी श्रेणी के 505 पद
जिला रिक्तियां
बेंगलुरु शहरी 20
बेंगलुरु ग्रामीण 29
चित्रदुर्ग 15
चिक्कबल्लापुर 21
तुमकुरु 50
शिवमोग्गा 18
कोलार 22
बेंगलुरु दक्षिण 30
मैसूरु 45
मंड्या 50
हासन 35
उडुपी 10
दक्षिण कन्नड़ 20
चामराजनगर 31
चिक्कमगलुरु 10
बेलगावी 48
बागलकोट 16
गडग 14
हावेरी 15
बीदर 4
रायचूर 2
कुल 505

कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के 67 पद
जिला रिक्तियां
कलबुर्गी 40
बीदर 17
रायचूर 10
कुल 67

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का कर्नाटक सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी बोर्ड या संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। मान्य योग्यताओं में शामिल हैं:
  • पीयूसी (12वीं)
  • सीबीएसई 12वीं
  • आईसीएसई 12वीं
  • राज्य बोर्ड 12वीं
  • एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी
  • दो वर्षीय आईटीआई के साथ एक भाषा विषय और एक सामान्य विषय में पीयूसी या एनआईओएस के जरिए उत्तीर्ण होना
  • भर्ती नियमों के अनुसार मान्य तीन वर्षीय डिप्लोमा

आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य वर्ग 40 वर्ष
2ए, 2बी, 3ए और 3बी 43 वर्ष
एससी, एसटी और श्रेणी-1 45 वर्ष
 

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
  • ओएमआर आधारित ऑफलाइन लिखित परीक्षा
  • कन्नड़ भाषा परीक्षा (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन

अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को कर्नाटक सरकार के वेतनमान के अनुसार वेतन मिलेगा।
विवरण जानकारी
वेतनमान 34,100 रुपये से 67,600 रुपये
पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस)
परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और जमा की गई राशि वापस नहीं की जाएगी।
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, 2ए, 2बी, 3ए और 3बी 750 रुपये
एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक और थर्ड जेंडर 500 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार 250 रुपये
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले केईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ग्राम प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए पंजीकरण करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन के दौरान केवल एक जिला चुनें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें