फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक भर्ती 2026: जेलर और वार्डर समेत 869 पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म? नवंबर में होगी लिखित परीक्षा

Sun, 20 Sep 2026 05:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक जेल विभाग भर्ती 2026 में जेलर, वार्डर समेत 869 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2026 को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), बेंगलुरु ने कर्नाटक कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत जेलर, वार्डर, वार्डर सह नर्सिंग और द्वितीय श्रेणी शिक्षक (प्रशिक्षक ग्रेड-II) के कुल 869 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है और उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान 16 अक्तूबर 2026 तक किया जा सकता है। उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को आगे शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और सहनशक्ति परीक्षण देना होगा।

क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता?

  • जेलर: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी है। समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अपराधशास्त्र और सुधारात्मक प्रशासन जैसे विषयों में डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • वार्डर: एसएसएलसी या इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • द्वितीय श्रेणी शिक्षक/प्रशिक्षक: एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, बढ़ईगीरी, सिलाई, वस्त्र, बुनाई या कालीन बनाने जैसे ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • वार्डर सह नर्सिंग: एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

कन्नड़ भाषा की योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने एसएसएलसी या समकक्ष परीक्षा में कन्नड़ को पहली या दूसरी भाषा के रूप में पढ़ा है, उन्हें अलग से कन्नड़ भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी। कन्नड़ माध्यम से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को भी इस परीक्षा से छूट मिलेगी।

अन्य उम्मीदवारों को केईए की कन्नड़ भाषा परीक्षा पास करनी होगी। एसएसएलसी में कन्नड़ को पहली भाषा के रूप में नहीं पढ़ने वाले उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 50 अंक हासिल करने होंगे। निर्धारित कन्नड़ भाषा परीक्षा पास नहीं करने पर नियुक्ति अंतिम नहीं मानी जाएगी।

आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी आदेश के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की बढ़ोतरी की गई है।

कितना लगेगा शुल्क?

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल आधिकारिक केईए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। सामान्य योग्यता और 2ए, 2बी, 3ए, 3बी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक और तृतीय लिंग के उम्मीदवारों को 500 शुल्क देना होगा। जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक केईए वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कर्नाटक जेल विभाग भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पंजीकरण करके लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें