फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पुलिस भर्ती 2020: 2972 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, जानिए कब है आवेदन की आखिरी तारीख

Wed, 06 May 2020 06:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Karnataka Police Recruitment 2020: कर्नाटक में पुलिस की बपंर भर्तियां निकली हैं। यहां पुलिस की 2972 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां पुलिस कांस्टेबल और बैंड्समैन के लिए निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त है। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस बारे में विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

विज्ञापन


18 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कर्नाटक पुलिस में विभिन्न पदों के लिए निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार पुलिस  कांस्टेबल और बैंड्समैन पदों के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इन बंपर भर्तियों में 2420 पदों पर कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकली हैं जबकि  252 पदों पर बैंड्समैन के लिए भर्तियां निकली हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
ksp.gov.in

इन भर्तियों के बारें में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इन भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें