श्रेणीवार आयु सीमा
कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एससी, एसटी, श्रेणी-1, श्रेणी-2ए, श्रेणी-2बी, श्रेणी-3ए और श्रेणी-3बी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 35 वर्ष तक आवेदन करने की छूट दी गई है। कर्नाटक के वन क्षेत्रों में रहने वाले बुडाकट्टू (वन आदिवासी) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग तथा श्रेणी-2ए, 2बी, 3ए और 3बी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और तृतीय लिंग (Third Gender) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कब होगी लिखित परीक्षा
कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। कल्याण कर्नाटक (371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी, जबकि मिक्किली (नॉन-371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।