फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KFD Vacancy: 10वीं पास के लिए फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के 774 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Tue, 21 Jul 2026 03:33 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Forest Observer Recruitment 2026: कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के पर 10वीं (एसएसएलसी) पास उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
 
विज्ञापन
Karnatak Forest Department Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka Forest Observer Recruitment 2026: कर्नाटक वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक एवं चयन प्राधिकरण के तहत फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं (एसएसएलसी) के अंकों की मेरिट, शारीरिक मापदंड (PST), शारीरिक सहनशक्ति (PET) और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

 

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां नीचे दी गई हैं।
कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 20 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड बाद में घोषित होगा
शारीरिक परीक्षा/अन्य चरण बाद में घोषित होंगे
 

किन-किन जगहों पर हैं रिक्तियां?

कुल 774 पद राज्य के विभिन्न वन सर्किलों में भरे जाएंगे।
सर्कल पद
बंगलूरू 82
बल्लारी 64
शिवमोग्गा 44
चामराजनगर 159
मैसूर 121
कानारा 67
चिक्कमगलुरु 60
मंगलुरु 54
बेलगावी 42
कोडागु 32
हासन 31
धारवाड़ 12
कलबुर्गी 6
कुल 774
 

आवेदन के लिए योग्यता क्या है?

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का कर्नाटक एसएसएलसी (10वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • निम्न योग्यताएं भी समकक्ष मानी जाएंगी:
    • सीबीएसई की 10वीं
    • आईसीएसई की 10वीं
    • किसी अन्य राज्य बोर्ड की 10वीं
    • एनआईओएस (NIOS) की सेकेंडरी परीक्षा
    • कर्नाटक बोर्ड का केओएस (KOS) सेकेंडरी कोर्स
अंतिम आवेदन तिथि तक 10वीं का परिणाम घोषित होना जरूरी है। परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा कितनी है?

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है
 
वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य 30 वर्ष
2A, 2B, 3A, 3B 32 वर्ष
एससी, एसटी, श्रेणी-1 33 वर्ष

सरकार के 29 जनवरी 2026 के आदेश के अनुसार 31 दिसंबर 2027 तक जारी होने वाली भर्तियों के लिए सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की एकमुश्त छूट भी दी गई है। पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

वन विभाग में मानदेय पर लगातार कम से कम 5 वर्ष से कार्यरत फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है-
  • सामान्य: 40 वर्ष
  • 2A/2B/3A/3B: 42 वर्ष
  • एससी/एसटी/श्रेणी-1: 43 वर्ष

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को कर्नाटक सिविल सेवा वेतनमान के अनुसार वेतन मिलेगा।
  • वेतनमान: 29,600 रुपये - 52,800 रुपये

अधिसूचना में इन-हैंड वेतन और परिवीक्षा अवधि का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया के चरण इस प्रकार हैं-
  • 10वीं (एसएसएलसी) के अंकों के आधार पर मेरिट सूची
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक सहनशक्ति एवं दक्षता परीक्षा (PET)
  • अंतिम चयन सूची

मेरिट सूची प्रत्येक श्रेणी में 1:20 के अनुपात में तैयार की जाएगी। अंतिम चयन 1:1 के अनुपात में होगा।

शारीरिक मापदंड क्या हैं?

पुरुष उम्मीदवार
मापदंड अन्य वर्ग वनवासी अनुसूचित जनजाति
लंबाई 163 सेमी 152 सेमी
सीना 79 सेमी 74 सेमी
सीने का फैलाव 5 सेमी 5 सेमी

महिला उम्मीदवार
मापदंड अन्य वर्ग वनवासी अनुसूचित जनजाति
लंबाई 150 सेमी 145 सेमी
वजन 40 किग्रा 38 किग्रा

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नॉक-नी, बो-लेग, फ्लैट फुट, वैरिकोज वेन्स, बोलने या सुनने में गंभीर समस्या, पुरुषों में हाइड्रोसील तथा दृष्टि दोष, रंग पहचानने में समस्या या रतौंधी जैसी शारीरिक कमियां होने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए जाएंगे।
 

आवेदन शुल्क कितना है?

वर्ग पुरुष महिला/थर्ड जेंडर
सामान्य, 2ए, 2बी, 3ए, 3बी 200 रुपये 100 रुपये
एससी, एसटी, श्रेणी-1 100 रुपये 50 रुपये
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले कर्नाटक वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के नीचे दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • भर्ती नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन पंजीकरण करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करें या चालान के माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें